- Advertisement -
मुंबई। भारी बारिश के बीच मुंबई और पुणे में तीन अलग-अलग स्थानों पर दीवारें गिरने से एक ही रात में 27 लोगों की मौत (Death) हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार हादसों में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए देने का एलान किया है।
पहली घटना मुंबई (Mumbai) के पूर्वी मलाड एरिया के पिंपरीपाड़ा में हुई जहां भारी बारिश के बाद एक दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। मलबे के नीचे कई और लोगों के फंसे होने की आशंका है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम (NDRF team) मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। घायलों को जोगेश्वरी के ट्रामा सेंटर और कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी बारिश से राहत और बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
दूसरी घटना पुणे में हुई जहां सोमवार की आधी रात करीब 1:15 बजे सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिर गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आधी रात सिंहगढ़ कॉलेज, अंबेगांव की दीवार ढह गई, जिसके नीचे कई लोग दब गए। इनमें से छह लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। तीसरी घटना मुंबई (Mumbai) के कल्याण में हुई। जहां नेशनल उर्दू हाई स्कूल की कम्पाउंड की दीवार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग इस दीवार के पास ही रहते थे।
- Advertisement -