-
Advertisement
Coronavirus का कहरः भारतीय नौसेना के 21 जवान भी आए चपेट में
Last Updated on April 18, 2020 by Deepak
मुंबई। जानलेवा कोरोना वायरस ( Coronavirus)की चपेट में भारतीय नौसेना के 21 जवान भी आ गए हैं। इन सभी नौसैनिकों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव( Corona test report positive) आई है। सभी का इलाज नौसेना के अस्पताल आईएनएसअश्वनी में इलाज चल रहा है। यहां पर सभी को क्वारंटाइन( Quarantine) किया गया है। सभी सैनिक मुंबई के तट पर मौजूद आईएनएस आंग्रे से जुड़े हैं और यह पश्चिमी नौसेना कमान के तट पर मौजूद लॉजिस्टिक और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस है।
यह भी पढ़ें: भारत को बड़ी कामयाबी: सरकारी लैब ने डिकोड किया Coronavirus का पूरा जीनोम सीक्वेंस
बताया जा रहा है कि सभी एक कोरोना संक्रमित नौसैनिक के संपर्क में आए थे। जिस ब्लॉक में वह लोग रहते हैं, वहां रहने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। नौसेना के अधिकारी उन लोगों का पता लगा रहे हैं, जो इन संक्रमित नौसैनिकों के संपर्क में आए हैं। इसके अलावा इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि संक्रमित नौसैनिक ड्यूटी या फिर अन्य कामों से किन-किन जगहों पर गए थे। जाहिर है देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हजार पार हो चुकी है और 480 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1992 लोग ठीक भी हुए हैं।