- Advertisement -
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत डंगोली में करंट की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखविंदर पुत्र तरसेम सिंह निवासी डंगोली के रूप में हुई है। जो कि करियाना की दुकान करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रख दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार सुखविंदर अपने कुछ दोस्तों के साथ दादा को ढूंढने खेतों की और गया था। खेत मे जाते समय जैसे ही सुखविन्दर ने बाड़बंदी की हुई तार को छुआ तो करंट की चपेट में आ गया।
तारों से उठी चिंगारी को देखते हुए अन्य युवक पीछे भाग गए और कुछ देरी बाद लकड़ी के डंडों के साथ सुखविंदर को बाहर निकाल अस्पताल ले गए, जहा पर चिकिसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -