- Advertisement -
नई दिल्ली। कोरोना काल के बीच शनिवार को यूएस ओपन (US Open 2020) टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स का फाइनल (Women Singles final) मुकाबला खेला गया। इसमें विश्व नंबर-9 महिला टेनिस खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने विश्व नंबर-27 विक्टोरिया आज़ारेंका को फाइनल में हराकर 3 साल में अपना दूसरा यूएस ओपन सिंगल्स खिताब जीत लिया। वे 26 साल में पहला सेट हारने के बाद फाइनल जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। 22-वर्षीय ओसाका ने वापसी करते हुए 1-6, 6-3, 6-3 के स्कोरलाइन से जीत हासिल की। ओवरऑल यह ओसाका का तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है।
Thank you for an inspired two weeks, @vika7 💖#USOpen pic.twitter.com/ycUGMl6oGE
— US Open Tennis (@usopen) September 13, 2020
इससे पहले ओसाका ने 2018 में यूएस ओपन जीता था। तब उन्होंने 6 बार की विजेता सेरेना विलियम्स को शिकस्त दी थी। एक साल बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। ओसाका ने सेमीफाइनल में जेनिफर ब्रैडी को 7-6(1), 3-6, 6-3 से मात दी थी। अब तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली ओसाका को $30 लाख (लगभग 22 करोड़ रुपए) इनामी राशि मिली। हालांकि, इसमें पिछले साल के मुकाबले 8.50 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ 36 लाख रुपए) की कटौती की गई।
विक्टोरिया अजारेंका (Victoria Azarenka) 7 साल बाद किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचीं थी। अजारेंका को तीसरी बार अमेरिकी ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अजारेंका साल 2012 और 2013 में भी अमेरिकी ओपन की फाइनल में पहुंचीं थीं जहां उन्हें दोनों बार दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने हराया था। मुक़ाबले में शिकस्त के बाद अजारेंका ने कहा मैं निराश नही हूं। हालांकि, हारने से दुखी हूं। मैं नजदीक होने के बावजूद जीत नहीं सकी। मैं इसको लेकर ज्यादा नहीं सोच रही हूं? मैं जीती या हारी, लेकिन मैं ज्यादा बदलने वाली नहीं हूं। यह केवल एक अनुभव था। मेरे पास दो हफ्ते के शानदार समय था। मैने इसका भरपूर मजा उठाया।
- Advertisement -