- Advertisement -
नई दिल्ली। भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल (Sumit Nagal) (22) ने ब्राज़ील के जोआओ मेनेज़ेस को 5-7, 6-4, 6-3 से हराकर यूएस ओपन (US Open) के पहले राउंड के लिए क्वॉलिफाई (qualifies) कर लिया है। अपने पहले ग्रैंड स्लैम मैच में उनका मुकाबला मंगलवार को 20 ग्रैंड स्लैम विजेता रॉजर फेडरर (Roger federer) से होगा। बता दें कि 1998 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि एक ग्रैंड स्लैम के पुरुष सिंगल्स में दो भारतीय खेलेंगे। सुमित वर्ल्ड रैंकिंग में 190वें स्थान पर हैं। वहीं, मेनेजेस 210 पायदान पर हैं।
इसी के साथ सुमित 25 साल से कम उम्र में किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सोमदेव देववर्मन, युकी भांबरी, साकेत मायनेनी और प्रजनेश गुणेश्वरन इससे पहले टेनिस ग्रैंडस्लैम में खेल चुके हैं। सुमित नागल 2015 में जूनियर ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली छठे भारतीय बने थे, उन्होंने वियतना के नाम हाओंग लि के साथ मिलकर विम्बलडन में लड़कों के वर्ग का युगल खिताब जीता था। प्रजनेश भी इसी अमेरिकी ओपन में खेल रहे हैं, जिससे भारत के दो खिलाड़ी 1998 के बाद पहली बार ग्रैंडस्लैम में भाग लेंगे। 1998 में महेश भूपति और लिएंडर पेस विम्बलडन में खेले थे।
- Advertisement -