-
Advertisement
कोरोना अपडेटः आज अब तक इतने सैंपल नेगेटिव, किस जिला के कितने-जानिए
Last Updated on April 20, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना वायरस को लेकर लिए 360 सैंपल में 221 नेगेटिव पाए गए हैं। 139 की रिपोर्ट आनी बाकी है। हमीरपुर जिला के सबसे अधिक 157 में से 51 नेगेटिव आए हैं। सोलन के सभी 55 और शिमला के सभी 21 नेगेटिव रहे हैं। कांगड़ा के भी 20 के बीस सैंपल नेगेटिव रहे। बिलासपुर के भी आज 23 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। कुल्लू के 15 और सिरमौर के भी सभी नेगेटिव रहे हैं। अब तक 7576 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। इसमें 5308 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 2268 निगरानी में हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल में आज तक कोरोना को लेकर 2892 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। अब तक 2714 नेगेटिव पाए गए हैं। 39 कोरोना पाजिटिव आए हैं। इनमें वर्तमान में 23 एक्टिव मामले हैं।