-
Advertisement
#Himachal में अब तक #Corona के 224 केस और 595 ठीक, 13 की मृत्यु- कांगड़ा में 5 की गई जान
Last Updated on December 1, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 224 मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा (Kangra) में 124, शिमला में 56, मंडी में 29, बिलासपुर में 9, किन्नौर में पांच व ऊना में एक मामला आया है। वहीं, 595 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। शिमला में 172, मंडी में 162, सोलन में 88, हमीरपुर में 74, बिलासपुर में 40, सिरमौर में 20, चंबा में 15, ऊना में 14 व किन्नौर में दस ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज अब तक 13 कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में 5, शिमला में तीन, सोलन में दो, हमीरपुर, मंडी व ऊना में एक-एक की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 40742 पहुंच गया है। अभी 7910 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 32145 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 648 है।
यह भी पढ़ें: #HP_Corona: बुरा गुजरा नवंबर,बरतें सावधानी- नहीं तो बड़ी कीमत पड़ेगी चुकानी- आंकड़े खोलेंगे आंखें
हिमाचल में 1686 सैंपल में से 235 नेगेटिव, 37 पॉजिटिव
हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 1686 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 235 नेगेटिव रहे हैं। अभी 1414 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 37 ही पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
कांगड़ा में इनकी गई जान
गांव टांडा राजपुर पालमपुर की 47 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। महिला को 21 नवंबर को मेडिकल काॅलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब तीन बजे महिला की मृत्यु हो गई। रछयालू शाहपुर कांगड़ा की 60 वर्षीय महिला की भी मृत्यु हुई है। महिला भी मेडिकल काॅलेज टांडा में भर्ती थी। आज सुबह करीब पौने तीन बजे महिला ने अंतिम सांस ली। मोहल्ला माई का बाग सुल्तानपुर चंबा की एक 55 वर्षीय महिला ने भी मेडिकल काॅलेज टांडा में दम तोड़ा है। महिला की मृत्यु आ सुबह पौने 11 बजे हुई। पकलोह ज्वालामुखी कांगड़ा के 74 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई है। व्यक्ति भी मेडिकल काॅलेज टांडा में भर्ती था। आधी रात करीब सवा 12 बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। कनेड़ धर्मशाला के 54 साल के व्यक्ति की मृत्यु भी हुई है। व्यक्ति ने मेडिकल काॅलेज टांडा में आज सुबह चार बजे दम तोड़ा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group