- Advertisement -
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 23 मामले सामने आए हैं। वहीं, 63 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज किसी भी कोरोना पॉजिटिव की अब तक जान नहीं गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 57,233 पहुंच गया है। अभी 396 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 55,860 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 961 है।
सिरमौर (Sirmaur) और कांगड़ा में 6-6, हमीरपुर व सोलन (Solan) में 4-4, शिमला में दो और मंडी (Mandi) में एक मामला आया है। मंडी के 21, कांगड़ा के 12, सिरमौर के 10, ऊना (Una) के सात, सोलन के 6, शिमला के पांच और बिलासपुर के दो कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 405 सैंपल ही जांच को आए हैं। इनमें से 311 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 88 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 6 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
- Advertisement -