-
Advertisement
21 भारतीयों को मिली ड्रीम जॉब, सोने के मिलेंगे एक लाख
Last Updated on February 15, 2020 by saroj patrwal
बेंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) की एक स्टार्टअप कंपनी वेकफिट (Wakefit) में सोने की जॉब के लिए 21 भारतीयों समेत 23 लोगों का सिलेक्शन हो चुका है। इनमें से दो लोग विदेशी हैं। इन लोगों को अब अगले हर रात 9 घंटे सोना होगा जिसके बदले इन लोगों को एक लाख रुपए दिए जाएंगे। बता दें, इस जॉब के लिए 1.7 लाख लोगों ने आवेदन किया था जिसके बाद 21 भारतीयों और दो विदेशियों को चुना गया है। चुने गए 21 भारतीय मुंबई, बेंगलुरु, नोएडा, आगरा, गुरुग्राम, दिल्ली, चेन्नई, पुणे, भोपाल से है। वहीं, एक-एक व्यक्ति अमेरिका और स्लोवाकिया से चुना गया है।
यह भी पढ़ें :- Cyber Cafe से बरामद हुए 15 फर्जी चालान, विजिलेंस की टीम ने दी दबिश
इन चुने गए लोगों को कंपनी के दिए गए गद्दे पर सोना होगा। इसके साथ ही वे स्लीप ट्रैकर और विशेषज्ञों के साथ काउंसलिंग सेशन में भाग भी लेंगे। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में शॉर्टलिस्ट हुए लोगों को एक वीडियो भेजना होगा। इसमें उन्हें यह बताना होगा कि नींद उन्हें कितनी अच्छी लगती है। कंपनी ने कहा है कि आप अब बस सो जाएं, जितनी देर तक आप सो सकते हैं, जितना गहरा आप सो सकते हैं। आप बस आराम करें, बाकि हम पर छोड़ दें। इस जॉब का फायदा ये भी है कि आपको अपनी पुरानी वाली नौकरी नहीं छोड़नी होगी। आपको घर पर रहकर ही सोना होगा।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें