-
Advertisement
ये है 24 कैरेट सोने का Burger, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश
Last Updated on December 31, 2020 by
हम में से बहुत सारे लोग फास्ट फूड ( Fast food) के शौकीन है। बर्गर व पिज्जा ( Burgers & Pizza) देखते ही उसे खाने के लिए जी ललचाने लगता है। बात करते हैं बच्चों की तो उन्हें जितना चाहे कोई रोक लें उनकी पसंद तो फास्ट फूड ही होता है। बात करते हैं बर्गर की तो 10-20 से शुरु होते हुए इसकी कीमत 50 या फिर 60 रुपए होती है। क्या आपने कभी साढ़े चार हजार के बर्गर खाया है। हो गए ना हैरान .. यह सच है एक बर्गर है जिस की कीमत 4 हजार 300 रुपए हैं। अगर आप इतना महंगा बर्गर खाने की ख्वाहिश रखते हैं तो यह आप को भारत में नहीं मिलेगा इसे खाने के लिए आप को अमेरिका ( America) जाना होगा।
यह भी पढ़ें :- प्लेन की अंतिम ख्वाहिश ने सबको हैरत में डाला, #Video में देखें असल में क्या है मामला
दरअसल यह बर्गर अमेरिका के एक रेस्टोरेंट (Restaurant)में मिलता है और इसकी कीमत है 59 अमेरिकी डॉलर यानी 4330 रुपए है। इस बर्गर की खासियत यह है कि इस पर सोने का वर्क चढ़ा है और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसका नाम 24 कैरेट बर्गर रखा गया है। कोलम्बिया (Colombia) के बोगोटा में एक रेस्तरां ने दुनिया के पसंदीदा खाने की चीजों को एक टेस्टी और लजीज व्यंजनों में बदल दिया है और इसी के चलते इस रेस्टोरेंट कोलंबिया में यह सोने का खास बर्गर बेचा जा रहा है। कोरोना के दौर में ग्राहकों को लुभाने के लिए रेस्टोरेंट 24 कैरेट का मौका दे रहा है। रेस्टोरेंट के शेफ मारिया पाउला ने बताया कि रेस्टोरेंट में हैमबर्गर को पहले प्लास्टिक से पैक किया जाता है उसके बाद फिर सोने की परत चढ़ाई जाती है. पाउला ने इस बर्गर को बनाने से जुड़ी प्रक्रिया भी बताया है। उसका कहना है कि इसे खास देखरेख में बनाया जाता है।