- Advertisement -
नई दिल्ली। दुनिया भर से आए दिन महिलाओं के साथ सेक्स के नाम पर हो रही क्रूरता से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आप खुद दंग रह जाएंगे। दरअसल उत्तरी पूर्वी ब्राजील में एक चर्च से जुड़े यूथ ग्रुप लीडर ने कथित तौर पर कम से कम 240 महिलाओं को सेक्स स्लेव (sex slaves) बनाकर रखने के लिए गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। बताया गया कि आरोपी ने इन महिलाओं को अजनबियों और जानवरों (Animals) तक से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोनी सेल्स रिप्रजेंटेटिव के तौर पर काम करता था। साथ ही मूरीए नाम के चर्च में वॉलंटियर के रूप में भी जुड़ा था।
पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी ने 4 सालों तक 11 राज्यों में इन महिलाओं का शोषण किया। 32 साल के आरोपी ने
सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर कई फेक प्रोफाइल बनाए थे। इन्हीं प्रोफाइल के जरिए वह महिलाओं के संपर्क में आया। बताया गया कि आरोपी महिलाओं को इन्टिमेट वीडियो और तस्वीरों के लिए पौने 2 लाख रुपये तक देने की पेशकश करता था। वहीं न्यूड तस्वीरें हासिल करने के बाद आरोपी महिलाओं को बैंक ट्रांसफर की फर्जी रसीद भेज देता था। इसके बाद वह महिलाओं को ब्लैकमेल करता था और दोस्तों-रिश्तेदारों को उनके फुटेज भेजने की धमकी देता था। एक पीड़िता ने बताया कि उससे एक दिन में 20 बार ऐसी तस्वीरें मांगी गई। कई महिलाओं को मिलने के लिए बुलाकर आरोपी ने रेप भी किया। जबकि कुछ महिलाओं को अजनबियों और जानवरों से संबंध बनाने पर मजबूर किया।
- Advertisement -