- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 241 मामले सामने आए हैं। वहीं 226 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज नौ लोगों की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 15695 पहुंच गया है। अभी 3263 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 12206 लोग ठीक हो चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 205 पहुंच गया है। आज कोरोना के 2481 सैंपल जांच को लिए गए हैं। इसमें 2268 नेगेटिव पाए गए हैं। 43 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 170 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक तीन लाख 03 हजार 927 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसमें 2 लाख 88 हजार 189 नेगेटिव रहे हैं।
मंडी जिला में 50, शिमला में 44, कांगड़ा में 41, सोलन (Solan) में 23, कुल्लू में 20, बिलासपुर, चंबा व हमीरपुर में 13-13, ऊना में 12, सिरमौर में 11 व लाहुल स्पीति में एक मामला आया है। सिरमौर के 64, शिमला के 45, सोलन के 33, कांगड़ा के 29, ऊना (Una) के 16, बिलासपुर के 15, मंडी (Mandi), चंबा के 9-9, लाहुल स्पीति के चार व कुल्लू के दो लोग कोरोना से जंग जीते हैं।
हिमाचल में आज नौ लोगों ने दम तोड़ा है। इसमें शिमला (Shimla) में तीन, कांगड़ा में दो, कुल्लू, सिरमौर व बिलासपुर में एक-एक की जान गई है। वहीं, कांगड़ा में मोहाली से माइग्रेट एक व्यक्ति ने भी दम तोड़ा है। कांगड़ा (Kangra) जिला में जनास तहसील बैजनाथ के 56 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। व्यक्ति लीवर व अन्य बीमारियों से गस्त था। व्यक्ति की कोरोना रिपोर्टद्य 1 अक्टूबर को पॉजिटिव आई थी। आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे व्यक्ति की घर में मृत्यु हो गई। समलोटी नगरोटा बगवां के 50 वर्षीय व्यक्ति ने भी दम तोड़ा है। व्यक्ति को मोहाली से मेडिकल कॉलेज टांडा शिफ्ट किया गया था। आज सुबह करीब पांच बजे व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। यह मोहाली से माइग्रेट मामला है। कंदूर फतेहपुर के 67 साल के व्यक्ति ने भी दम तोड़ा है। व्यक्ति पिछले दस साल से दिल की धमनी के रोग से पीड़ित था। आज सुबह करीब नौ बजे व्यक्ति ने डीसीएचसी धर्मशाला में दम तोड़ दिया। शिमला में 77 वर्षीय, 36 वर्षीय पुरुष व 67 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। कुल्लू में 70 वर्षीय व्यक्ति, सिरमौर में 78 वर्षीय महिला और बिलासपुर में 69 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। उक्त सभी लोग किसी ने किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शनिवार को आईजीएमसी शिमला में ईलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से महिला को 25 सितंबर को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। किडनी, हार्ट और डायबिटीज रोग से ग्रस्त महिला का 24 सितंबर को मेडिकल कॉलेज नाहन में कोरोना टेस्ट लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। महिला की तबीयत बिगड़ने पर 25 सितंबर को उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। जहां शनिवार दोपहर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, सिरमौर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके पराशर ने बताया कि शनिवार को आईजीएमसी शिमला में शिलाई क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जिला ऊना में कोरोना पॉजिटिव के 12 मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को कोविड जांच के लिए आईएचबीटी (IHBT) पालमपुर भेजे गए 120 सैंपल में से 01 पॉजिटिव और 119 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल की घनारी तहसील में कार्यरत 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। वहीं रेपिड एंटीजेन में 158 सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 07 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना (Una) उपमंडल के पूना की 35 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। अंब उपमंडल के लोहारा की 56 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। गगरेट उपमंडल के मावा कोहलां का 54 वर्षीय व्यक्ति, जोह की 23 वर्षीय युवती, सीएचसी दौलतपुर का 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए है। बंगाणा उपमंडल के अप्पर नायली की 10 वर्षीय बच्ची और खडोल अरलू का 35 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। आज पॉजिटिव पाए गए चारों मामले अंब उपमंडल के पंजोआ लडोली के है, जिसमें 39 वर्षीय महिला, उसका 15 वर्षीय बेटा व 11 वर्षीय बेटी पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं इसी गांव की 58 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
- Advertisement -