- Advertisement -
स्पोर्ट्स डेस्क। Commonwealth Games में सोना जीतने वाले Railway के कर्मचारियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई है। एक सम्मान समारोह के दौरान रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने इन खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए नकद दिए। बता दें कि रेल मंत्री ने गोल्ड जीतने वालों को 25 लाख, रजत पदक विजेताओं को 20 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 15-15 लाख रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया हैं। सम्मान समारोह के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद थे। गौर रहे कि ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 226 सदस्यीय दल में 48 Railway के खिलाड़ी थे। भारत ने इन खेलों में 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 66 पदक जीतकर अपना तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। Railway के खिलाडिय़ों ने इनमें से 10 स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते। सम्मानित होने वाले खिलाडिय़ों में स्वर्ण विजेता पहलवान सुशील कुमार, बजरंग, विनेश फोगाट, राहुल अवारे, सुमित, भारोत्तोलक सतीश शिवालिंगम, पूनम यादव, संजीता चानू, मीराबाई चानू, रेगाला वेंकट राहुल, रजत विजेता भारोत्तोलक प्रदीप सिंह, कांस्य विजेता साक्षी मलिक, किरण, नवजीत कौर और मनोज कुमार शामिल थे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खिलाडियों को सम्मानित करते हुए कहा, “जिन खिलाडिय़ों ने खेलों में पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है।
- Advertisement -