-
Advertisement
कोरोना अपडेटः Himachal में आंकड़ा 1400 पार, आज अब तक 25 नए मामले
Last Updated on July 17, 2020 by
शिमला। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 1400 पार हो गया है। आज अब तक 25 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 24 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज चंबा में सात, शिमला में छह, कुल्लू में पांच, कांगड़ा और किन्नौर में तीन-तीन व मंडी में एक मामला सामने आया है। किन्नौर जिला के 14 और कांगड़ा जिला के 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1402 पहुंच गया है। अभी 383 एक्टिव केस हैं। अब तक 999 लोग ठीक हो चुके हैं। मौत का आंकड़ा 9 ही है। हिमाचल में आज अब तक 2440 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 908 नेगेटिव रहे हैं। 1529 की रिपोर्ट का इंतजार है। कांगड़ा जिला के तीन मामले आज के सैंपल से हैं। बाकी पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। शिमला जिला में 6 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें 4 कश्मीरी हैं। दिल्ली से आया एक ट्रक ड्राइवर भी संक्रमित आया है। यह जरूरी सामान लेकर शिमला आया था। रामपुर ज्यूरी में आईटीबीपी का जवान पॉजिटिव आया है।
कांगड़ा जिला में पठियार की 30 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। युवती 7 जुलाई को नई दिल्ली से लौटी है और होम क्वारंटाइन में थी। नगरोटा बगवां का 32 वर्षीय युवक भी संक्रमित निकला है। युवक 13 जुलाई को नोएडा से लौटा है। भाट लाहड़ही कंडी का 26 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। युवक 7 जुलाई को दिल्ली से लौटा है। अभी संस्थागत क्वारंटाइन में था। सभी पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। कांगड़ा (Kangra) जिला में मारंडा की 34 वर्षीय महिला, सेराथाना की 33 वर्षीय महिला और उसकी चार साल की बेटी, खुंड़ियां का 35 वर्षीय युवक और भरमाड़ जवाली का 40 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुए हैं। साथ ही स्पेल जवाली की 46 वर्षीय महिला, देहरा (Dehra) की 25 वर्षीय युवती और लाहट जयसिंहपुर की 27 वर्षीय महिला भी कोरोना से जंग जीत चुकी हैं। यह सभी कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) डाढ़ में भर्ती थे। वहीं, मोलग जयसिंहपुर का 8 वर्षीय बच्चा भी ठीक हुआ है। यह कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में दाखिल था। इन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन्हें कोविड केयर सेंटर से घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Mandi में परिजनों के साथ दिल्ली से लौटी 2 साल की मासूम Corona पॉजिटिव
यह भी पढ़ें: Chamba में Corona के 7 मामले, दिल्ली से लौटे 4 Police Jawan व हेल्थ वर्कऱ भी शामिल
Mandi में परिजनों के साथ दिल्ली से लौटी 2 साल की मासूम Corona पॉजिटिव
मंडी (Mandi) जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव का मामला सामने आया है। ताजा मामले में जिला के उपमंडल करसोग (Karsog) की 2 वर्षीय एक बच्ची कोरोना संक्रमित आई है। सीएमओ मंडी देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जिला मंडी के उपमंडल करसोग में एक 2 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजिटिव आई है। बच्ची अपने परिवार के दिल्ली (Delhi) से लौटी थी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित गांव सहोट तहसील करसोग की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित में प्रत्यक्ष रूप से कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमित बच्ची को आगामी उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर ढांकसीधार मंडी शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संक्रमित होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में होने के कारण कंटेनमेंट व बफर जोन बनाए जा रहे हैं।
कुल्लू में तीन सेब व्यापारियों सहित पांच पॉजिटिव
जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में पांच और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी के मुताबिक दो व्यापारी उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी बिहार का और एक मजदूर बिहार का पॉजिटिव पाया हैस जबकि पंचकूला हरियाणा से आनी लौटी 29 वर्षीय महिला नर्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीसी कुल्लू ने बताया कि बाहरी राज्य से आनी सेब सीजन में व्यापार करने आए उत्तर प्रदेश और बिहार के चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि पंचकूला से आई एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।
चंबा में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित 7 संक्रमित
चंबा। प्रदेश में सेना के जवानों व बाहरी राज्यों से लौटे कामगारों के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चंबा (Chamba) में कोरोना के एक सात नए मामले (7 new cases of corona) सामने आए हैं। इन में दिल्ली से लौटे चार पुलिस जवान (Police Jawan) भी शामिल है। अन्य संक्रमितों में कीर्गिस्तान से लौटे दो युवक शामिल है। ये दोनों युवक पेड क्वारंटाइन में थे। इनमें से एक 26 वर्षीय युवक जनसाली मोहल्ले का रहने वाला है और दूसरा 22 वर्षीय युवक हटनाला का रहने वाला है। इसके अलावा डलहौजी अस्पताल से संबंधित एक 28 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group