-
Advertisement
Corona update: हिमाचल में आज 25 नए मामले, 20 हुए ठीक- एक्टिव केस 350 हुए
Last Updated on June 27, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 25 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 20 लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 16 मामले सामने आए हैं। हमीरपुर में तीन, ऊना में दो, चंबा, सोलन मंडी व सिरमौर में एक एक मामला सामने आया है। कांगड़ा जिला के 11, हमीरपुर के चार, ऊना के दो, चंबा, शिमला व सोलन का एक-एक मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल (Himachal) में कुल आंकड़ा 864 पहुंच गया है। अभी 350 एक्टिव केस हैं। अब तक 498 लोग ठीक हुए हैं। सात की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज 1611 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1217 नेगेटिव रहे हैं। 387 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में अब तक 7 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव मामले पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: बाहरी राज्यों से सासन गांव पहुंचे लोगों में दो Positive, अन्य खुले में घूम रहे, ग्रामीणों में दहशत
ऊना कोविड जांच को भेजे गए 234 सैंपल में से 2 पॉजिटिव (Positive) पाए गए हैं, जबकि 3 फॉलोअप सैंपल भी पॉजिटिव आए हैं। जबकि 213 सैंपल नेगेटिव, 2 फॉलोअप सैंपल भी नेगेटिव रहे हैं। पहला पॉजिटिव मामला उपमंडल हरोली के गांव हीरां थड़ा का है। यहां पर महाराष्ट्र से आया 48 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। संस्थागत कवारंटाइन में था। दूसरा पॉजिटिव मामला उपमंडल बंगाणा के गांव कठोह का है। यहां पर नोएडा से लौटा 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति होम कवारंटाइन में था। हमीरपुर में एक टौणी देवी और दो सुजानपुर से संक्रमित पाए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
कांगड़ा जिला में बैरघट्टा तहसील थुरल का 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक फरिदाबाद से 15 जून को लौटा है। कोना धीरा का 32 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह युवक 12 जून को दिल्ली से लौटा है। होम क्वारंटाइन में था। थुरल भनार की 64 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। महिला दिल्ली से लौटी और होम क्वारंटाइन में थी। गांव डिब्ब रिट जयसिंहपुर का 28 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। युवक 20 जून को दिल्ली से लौटा है और तलवार में संस्थागत क्वारंटाइन में था। लाहरी काटलू जयसिंहपुर का 47 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 16 वर्षीय बेटी भी संक्रमित पाई गई है। यह 20 जून को दिल्ली से लौटे हैं और तलवार में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। 64 वर्षीय महिला को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। बाकी को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ व डाढ़ में शिफ्ट किया जाएगा। नगरोटा बगवां हटवास की महिला और उसकी दो बेटियां, लंबागांव के पति और पत्नी ठीक हुए हैं।