- Advertisement -
नई दिल्ली। दिल्ली के रंजीत नगर में 25 साल की डॉक्टर (doctor) गरिमा मिश्रा की गला काटकर हत्या (murder) कर दी गई। बताया गया कि मृतका उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। गरिमा डॉक्ट्रेट पूरी करने के बाद एमडी (MD) की तैयारी कर रही थी। महिला डॉक्टर जिस घर में रह रही थी उसके बगल में 2 लड़के रहते थे जो एमडी की तैयारी कर रहे थे। जिनमें से एक लड़के साथ गरिमा की दोस्ती थी। मामला सामने आने के बाद से दोनों लड़के फरार चल रहे हैं।
पुलिस को रात 12 बजे घटना की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचीं, जहां दो कमरे वाले अपार्टमेंट से महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस उपायुक्त (मध्य) मनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि मिश्रा की इमारत में रहने वाले एक पुरुष डॉक्टर ने ही कथित तौर पर हत्या की है। महिला डॉक्टर का चचेरा भाई मंगलवार रात जब उससे मिलने आया था तो वह अपने घर में मृत मिली थी। पुलिस को रात 12 बजे घटना की जानकारी मिली। डॉ। गरिमा मिश्रा और लापता डॉक्टर दोनों ही रूममेट के साथ अगल-बगल के कमरों में रहते थे और दोस्त थे। ये दोनों ही एमडी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
- Advertisement -