- Advertisement -
नाहन। धारटीधार इलाके की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अधेड़ उम्र की महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ महिला ने पुलिस थाना नाहन में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को महिला जब अपने रिश्तेदार के शादी समारोह से वापस आ रही थी तो 25 साल के एक युवक ने रास्ता रोक जबरन महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।
पुलिस को सौंपी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि कटोरड़ निवासी रामप्रकाश ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम देने के साथ साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी। यही नहीं आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
- Advertisement -