-
Advertisement

लापता चल रहीं ग्राम प्रधान अपने प्रेमी संग लौटीं; अब live-in में रहना चाहती है ‘2 बच्चों की मां’
जयपुर। राजस्थान स्थित बाड़मेर (Barmer) के समदड़ी गांव से एक बड़ा ही अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पांच दिन से लापता चल रही रहीं 25 वर्षीय ग्राम प्रधान अपने प्रेमी संग लौट आई हैं। महिला प्रधान के लापता होने के बाद से परेशान चल रहे लोग अचानक से महिला प्रधान के अपने प्रेमी संग वापस लौटने की जानकारी पाने के बाद हैरान हैं। बतौर पुलिस, महिला ने फिलहाल शादी नहीं की है और वह प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप (live-in relationship) में रहना चाहती है। 2 बच्चों की मां पिंकी ससुराल से मायके जाने की बात कहकर गई थीं।
शुक्रवार को ही मौजूदा प्रधान पिंकी के परिजनों ने उसके गायब होने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अब समदड़ी पंचायत समिति की मुखिया को ढूंढने में जुट हुई थी।
पिंकी ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। पिंकी का कहना है कि वह ना ही अपने मायके जाना चाहती हैं औऱ ना ही ससुराल, बल्कि वह अपने प्रेमी अशोक चौधरी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती हैं।
पिंकी ने कहा, ‘मेरे ससुर जी के ऊपर दवाब था इसलिए मेरे पिता जी ने रिपोर्ट लिखवाई। मैं जहां हूं ठीक हूं औऱ रिलेशनशिप में हूं। मैंने फोन किया था एसपी साहब को। मैं कोर्ट में बात रखूंगी। मैंने कोई शादी नहीं की है अभी।’
इससे पहले पिंकी ने पुलिस को एक ई मेल भेजा था जिसमें उन्होंने अपने ससुर और पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। 2 बच्चों की मां पिंकी को अब अपने पति से तलाक चाहिए जिसके लिए वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को तैयार है।
पुलिस ने अपने बयान में बताया कि प्रधान पिंकी चौधरी ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन पर सामाजिक दबाव डाला जा रहा है। पिंकी चौधरी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह न्यायालय में अपना बयान देंगी।