-
Advertisement

हिमाचल में भरे जाएंगे 25,000 पद, कर्मचारियों में किस का कितना बढ़ा मानदेय, पढ़े यहां
Himachal Budget 2025 : शिमला। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपना तीसरा बजट हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पेश किया । सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों और दिहाड़ी दारों के लिए कई घोषणाएं की है। दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 25 रुपये बढ़ाई गई है अब उन्हें 425 रुपये महीना मिलेंगे। आउटसोर्स कर्मियों को अब 12,750 मासिक मिलेंगे। आने वाले समय में आउटसोर्स भर्तियों को धीरे-धीरे कम करके नई व्यवस्था लाएंगे। पैरा वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में 500 रुपए, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में 300 रुपए, आंगनवाड़ी सहायिका के मानदेय में 300 रुपए, आशा वर्कर के मानदेय 300 रुपए, सिलाई अध्यापिका के मानदेय में 500 रुपए, मिड डे मील वर्कर के मानदेय में 500 रुपए, जल शक्ति विभाग के पैरा वर्कर के मानदेय में 500 रुपए, पंचायत चौकीदार के के मानदेय में 500 रुपए, SMC अध्यापकों के मानदेय में 500रुपए और आईटी अध्यापकों के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
शिक्षा विभाग में 1 हजार पद भरे जाएंगे
सीएम सुक्खू ने घोषणा की कि साल 2025 में 25,000 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग में 1 हजार पद भरे जाएंगे और एक हजार को नियमित किया जाएगा। पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1 हज़ार रिक्त पद भरे जाएंगे। 500 पदों के लिए पदोन्नति की परीक्षा करवाई जाएगी। इसकी अधिसूचना जल्द जारी होगी। गृह रक्षा विभाग में चालकों के 113 पद भरे जाएंगे। पंचायत सचिवों के 853 पदों को सीधी भर्ती तकनीकी सहायकों के 219 पद भरे जाएगें। से भरा जाएगा। जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर नियुक्ति प्रदान कर दी गई है। लैब तकनीशियनों के 32,स्टाफ नर्सों के 33, एएनएम के 82, जेओए (आई0टी0) के 42 पदों को भरा जाएगा।
संजू चौधरी