-
Advertisement
हिमाचल में 2521 जेबीटी की भर्ती की तैयारियां शुरू, जिलों से मांगी जानकारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी के बैचवाइज भर्ती (Batch Wise Recruitment Of JBT Teachers) की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत कुल 2521 जेबीटी की भर्ती की जाएगी। भर्ती उन स्कूलों में होगी, जहां अभी सिर्फ एक ही शिक्षक है।
निदेशालय ने भर्ती के लिए एक शिक्षक वाले स्कूलों (Single Teacher Schools) का ब्योरा सभी जिलों से तलब किया है। शनिवार को जारी निर्देश के अनुसार, निदेशालय ने जानकारी मांगी है कि स्कूलों में जेबीटी के कितने पद स्वीकृत हैं और कितने पद रिक्त हैं। इसको लेकर सोमवार दोपहर 12:00 बजे तक तक जानकारी मांगी गई है।
यह भी पढ़े:कुल्लू में टीजीटी नॉन मेडिकल और मेडिकल के इन पदों के लिए 28 को होगा साक्षात्कार
मंडी में सबसे ज्यादा पद खाली
शिक्षा विभाग ने बीते दिनों 2521 जेबीटी की भर्ती का फैसला लिया है। शनिवार को जिलावार पदों की सूची जारी की गई। मंडी में सबसे ज्यादा 563, कांगड़ा में 416, शिमला में 367, सोलन में 244, चंबा में 214, बिलासपुर में 164, हमीरपुर में 97, किन्नौर में 25, कुल्लू में 98, लाहौल-स्पीति में 32, सिरमौर में 155 और ऊना में 146 पद भरे जाएंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बीते दिनों कहा था कि प्रदेश में भर्ती होने वाले नये शिक्षकों की नियुक्तियों में दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी। सिर्फ एक-एक शिक्षक के सहारे किसी स्कूल को नहीं रखा जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

