-
Advertisement
बड़ी खबरः सोलन के बाद अब सिरमौर में 26 नए मामले, कांगड़ा में पांच; कुल आंकड़ा 1500 पार
Last Updated on July 19, 2020 by
शिमला/नाहन। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 1500 पार हो गया है। सोलन के बाद अब सिरमौर जिला में कोरोना के 26 नए मामले आए हैं। यह मामले नाहन शहर गोबिंदगढ़ मोहल्ले से हैं। इस मोहल्ले से पहले भी दर्जनों मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिला कांगड़ा में रविवार को पांच नए मामले सामने आए हैं। कोरोना मामलों को लेकर सोलन (Solan) जिला हिमाचल में नंबर वन पर पहुंच गया है। आज आए 25 नए मामलों के साथ सोलन जिला ने कांगड़ा (Kangra) जिला को मात दे दी है। सोलन जिला में अब कुल आंकड़ा 331 पहुंच गया है। अभी 212 एक्टिव केस हैं। अब तक 117 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 329 है और 34 एक्टिव केस हैं। अब तक 291 ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: महिला सुरक्षा कर्मी के Corona Positive पाए जाने के बाद Jammu BJP मुख्यालय हुआ बंद
हिमाचल में आज अब तक 56 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसमें सिरमौर में 26, सोलन में 25 और कांगड़ा में पांच मामले सामने आए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1513 हो गया है। अभी 450 एक्टिव केस हैं। अभी तक 1041 लोग ठीक हो चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा नौ ही है। हिमाचल में आज अब तक 31 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सोलन, सिरमौर और कांगड़ा जिला शामिल है। सोलन के अधिकतर मामले बद्दी और नालागढ़ से हैं। इनमें 56 वर्षीय एक डॉक्टर भी शामिल है। हिमाचल में सात कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा में चार और मंडी में तीन पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक 2145 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 911 नेगेटिव रहे हैं। 1234 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में अब तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं है। सभी 26 पॉजिटिव मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः हिमाचल में पहली बार Active Case का आंकड़ा 400 पार
नाहन शहर के गोबिंदगढ़ मोहल्ला से एक साथ आए सभी नए मामले
शहर गोबिंदगढ़ मोहल्ला में एक साथ नए 26 पॉजिटिव मामले सामने आने से शहर में हड़कंप मच गया है। सभी पॉजिटिव व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। आज जिला में 171 मामले जिनमें 170 नए और 1 फॉलोअप सैंपल शामिल थे, जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 1 फॉलोअप मामले की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1 मामला इनकनक्लूसिव रहा। 169 सैंपल्स में से 26 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 26 मामलों में उम्र 2 साल से लेकर 57 साल के बीच है, जिसमें 2 बच्चे क्रमशः 2 साल और 5 साल के है। जबकि 9 महिलाएं व 15 युवक व पुरुष शामिल हैं। सभी गोबिंदगढ़ मोहल्ला नाहन के निवासी हैं। मामले की पुष्टि डीसी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि गोबिंदगढ़ मोहल्ले से 26 नए मामले सामने आए हैं, जिन्हें शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि कोविड-19 नियमों की कड़ाई से पालना करें। बता दें कि अब तक गोबिंदगढ़ मोहल्ला से 38 मामले सामने आ चुके हैं, जोकि शहर के लिए भी चिंता का विषय बना है। हालांकि जिला प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को पहले ही सील किया हुआ है। वहीं शहर को भी मंगलवार सुबह 7 बजे तक पूर्णतः बंद रखा गया है। सैंपलिंग पर जोर दिया जा रहा है।
कांगड़ा में सामने आए पांच नए कोरोना मामले पांच हुए ठीक
कांगड़ा जिला में आज पांच नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसमें हैदराबाद से लौटा पालमुपर क्षेत्र का रहने वाला सेना का जवान संक्रमित पाया गया है। दिल्ली से लौटा जवाली का 26 वर्षीय युवक, दिल्ली से लौटा कांगड़ा तहसील का 23 वर्षीय युवक, दिल्ली से लौटी बैजनाथ की 28 वर्षीय युवती और सूरत गुजरात से लौटा पालमपुर का 31 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
वहीं, पांच कोरोना पॉजिटिव आज ठीक हुए हैं। इनमें बैराघट्टा की 34 वर्षीय महिला, मतलेहड़ का 45 वर्षीय व्यक्ति व हरसी का 39 वर्षीय युवक ठीक हुआ है। यह सभी कोविड केयर सेंटर डाढ़ (DCCC Dadh) में भर्ती हैं। इसके अलावा नूरपुर के गेही लगोरे का 50 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना को मात देकर ठीक हुआ है। यह जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती था। उक्त सभी को छुट्टी देकर घर भेजा रहा है। सभी अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे। डिब्ब जयसिंहपुर का 18 वर्षीय युवक भी ठीक हुआ है। पांच कोरोना पॉजिटिव के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…