-
Advertisement
कोरोना अपडेटः 306 सैंपल में से 269 नेगेटिव, IHBT में भी जांच शुरू
शिमला। हिमाचल में आज जांचे 306 सैंपल में 269 नेगेटिव रहे हैं। 37 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आईएचबीटी पालमपुर में भी टेस्टिंग शुरू हो गई है। यहां आज 37 सैंपल जांच को आए। यह हमीरपुर और मंडी के हैं। हिमाचल में अब तक 4020 सैंपल जांचे जा चुके हैं।

इसमें 3943 नेगेटिव रहे हैं। 40 पाजिटिव रहे हैं। हिमाचल में अभी 17 एक्टिव केस हैं। 18 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। अब तक 8847 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। 5637 अपना 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 3210 निगरानी में हैं।

