-
Advertisement
Una: सांप के काटने पर परिजन करते रहे झाड़-फूंक, अस्पताल ले जाने पर हुआ यह अंजाम
Last Updated on August 26, 2020 by Deepak
ऊना। उपमंडल बंगाणा में सोते समय बिस्तर पर एक 28 वर्षीय युवक को सांप (Snake) ने काट लिया। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल (Hospital) ना ले जाकर मंदिर में झाड़ फूंक करवाते रहे। हालत ज्यादा खराब होने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामला उपमंडल के नारी देवी सिंह गांव का है। मृतक युवक की पहचान मनोज कुमार पुत्र नानक चंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की कुछ समय पहले शादी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रीजनल अस्पताल ऊना (Una) में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल निवासी SSB के ASI ने कार्बाइन से मारी खुद को गोली, मौके पर गई जान
मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार को बुधवार को अल सुबह सोते समय एक सांप ने डस लिया। सांप के डसने पर मनोज की नींद खुली और उसने परिजनों को मामले के बारे में बताया। जिसके बाद उसे पास के ही किसी गुगा मंदिर में झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया। इसी बीच उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन मनोज को पंजाब के होशियारपुर के एक अस्पताल में गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हेड क्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel