- Advertisement -
नई दिल्ली। अमृतसर के निरंकारी भवन में हुए ग्रेनेड अटैक में पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। अवतार सिंह नामक इस आरोपी के पास से पुलिस ने आरोपी के पास से वो हथियार भी बरामद कर लिए हैं, जिसका इस्तेमाल धमाके में किया गया था। वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी का भी नाम सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मामले में जावेद नाम के एक शख्स का भी नाम सामने आ रहा है। बताया गया कि जावेद अवतार सिंह के संपर्क में आया था। इस शख्स ने दुबई से अवतार को फोन किया था। वहीं इस मामले में इटली के भी एक शख्स का नाम सामने आ रहा है। बता दें कि इससे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसका नाम विक्रमजीत सिंह है। गौरतलब है कि हमले में 3 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 20 अन्य लोग घायल हुए थे। पंजाब के सीएम ने मामले के पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा किया था।
- Advertisement -