-
Advertisement
दुनिया के 50 देशों में 3.91लाख कोरोना मरीज, अकेले भारत में 3.92 लाख नए मामले-3684 की मौत
Last Updated on May 2, 2021 by
भारत में बेलगाम कोरोना के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि दुनिया भर में यही एक देश है, जहां हर दिन कोरोना (Corona) एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। अगर बात बीते 24 घंटों की करें तो दुनिया के 50 देशों में 3.91लाख कोरोना के नए मरीज (New Case) सामने आए हैं,लेकिन अकेले भारत में 3.92 लाख नए मामले मिले हैं। इसी तरह भारत में 3684 की मौत (Death) दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: टूट गए सभी रिकॉर्ड- 3.79 लाख से ज्यादा Corona के नए मामले,3647 की मौत-गहलोत पॉजिटिव
इन्हीं आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया के टॉप-50 संक्रमित (Infected) देशों के टोटल केस से भी एक हजार से ज्यादा संक्रमित भारत में हैं। चूंकि भारत में नए मिले संक्रमितों की संख्या 3 लाख 92 हजार 459 है। हालांकि राहत की बात ये है कि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। ये कमी 9555 दर्ज की गई हे। इससे पहले शुक्रवार को देश में 4 लाख 2 हजार 14 संक्रमित पाए गए थे।
यह भी पढ़ें: भारत में कुछ हफ्तों के लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण पर पाया जा सकता है काबू
बावजूद इसके भारत (India) के लिए चिंता की बात ये है कि बीते 24 घंटों के दौरान दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं। भारत में 3684 ने दम तोड़ दिया तो ब्राजील (Brazil) में मरने वालों की संख्या 2278 दर्ज की गई है। तीसरे नंबर पर रहे अमेरिका में शनिवार को 661 ने जान गंवाई है। अगर भारत में रिकवरी की बात करें तो शनिवार को ये दिन ठीक कहा जा सकता है। एक ही दिन के भीतर तीन लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। रिकवर करने वालों का आंकड़ा तीन लाख आठ हजार 522 दर्ज किया गया है। दुनिया में कहीं भी एक दिन में इतनी संख्या में लोग ठीक नहीं हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 2.99 लाख लोग रिकवर हुए थे।