- Advertisement -
शिमला। छह दिन पहले कंडा जेल से फरार हुए तीनों कैदियों को सोमवार को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन कैदियों को पकड़ने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था और वहां से इन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था और आज इन्हें फिर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में आज इन्हें पेश करने के बाद वहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। न्यायिक हिरासत में इन तीनों को फिर कंडा जेल भेजा जाएगा। गौर हो कि मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि कंडा जेल की बैरक नं. 4 से तीन कैदी फरार हो गए थे। इन कैदियों में से दो कैदी रेप के मामले में और एक मर्डर के केस में वहां बंद थे।
लीला धर नामक अंडर ट्रायल कैदी एक अक्टूबर 2015 से कंडा जेल में बंद था। जबकि प्रताप सिंह एक बच्ची से बलात्कार के जुर्म में जेल में था। वहीं, प्रेम बहादुर भी रेप के आरोप में 16 जुलाई 2015 से कंडा जेल में बंद था। पुलिस ने तीन दिन की कड़ी मशक्कत से बाद शुक्रवार को इन्हें दबोचा था और फिर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था। इन कैदियों के भागने से कंडा जेल प्रशासन और पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। इन कैदियों के जेल से फरार होने से जेल की सुरक्षा की पोल भी खुली थी। पुलिस की टीम ने एक कैदी को सायरी के जंगल से पकड़ा था, जबकि उसके बाद उससे मिली सूचना पर अन्य दोनों को सुबाथु के साथ एक गांव के जंगल से पकड़ा गया था। आज इन कैदियों को फिर कोर्ट में पेश किया गया और वहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- Advertisement -