- Advertisement -
पूर्वी गोदावरी। यहां से सामने आए ताजा मामले ने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया है कि देश में जानवरों की इज्जत भी अब खतरे में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ गोकिवाड़ा गांव में अज्ञात लोगों ने 3 महीने की प्रेग्नेंट गाय के साथ रेप कर दिया। गोशाला चलाने वाले राजू ने बताया कि, ‘एक खेत में उसे अपनी गाय दिखी जो एक पेड़ से बंधी हुई थी और उसके प्राइवेट पार्ट्स से खून निकल रहा था।’
मामले शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अपनी गाय को इस अवस्था में पाने के बाद राजू उसे स्थानीय पशुचिकित्सक के पास ले गया, जिन्होंने गाय के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी यहां हो चुकी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ गाय के शरीर में कुछ इंजेक्शन भी दिए गए।
- Advertisement -