- Advertisement -
बिलासपुर। जामली में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान दो गुटों की बीच पत्थरबाजी हुई, जिसमें 3 युवक बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही दंगल समाप्त हुआ एकाएक किसी ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। पत्थरबाजी के बाद दंगल में शोर-शराबा शुरू हो गया। तीन घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला बिलासपुर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर उनका उपचार करवाया गया।
- Advertisement -