- Advertisement -
गाजियाबाद। यहां यर सामने आए देह व्यापार और मानव तस्करी से जुड़े मामले में इंदिरापुरम इलाके की एक सोसाइटी में तीन फ्लैटों से 28 महिलाओं को आजाद कराया गया। पुलिस ने बताया कि इन फ्लैटस में पिछले तीन महीने से 30 महिलाओं को बंद कर रखा गया था। जहां पर इन्हें नशे का आदी बनाया जा रहा था। मामले का खुलासा तब हो सका जब यहां से भागी 2 लड़कियों ने अंदर की हकीकत बयान की।
पुलिस द्वारा बताया गया कि इन महिलाओं के नेपाल से लाकर खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने का वायदा किया गया था। छुड़ाई गई महिलाओं की उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस द्वारा बताया गया कि यहां पर महिलाओं के आस्थ अमानवीय व्यवहार किया जाता था। पुलिस द्वारा फ्लैट के अंदर से शराब की बोतलें, सिगरेट के पैकेट बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा इस बात का भी दावा किया गया है कि महिलाओं के अलावा यहां से 5 एजेंटों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन एजेंटों की पहचान नेपाल निवासी केदारनाथ, रोमियो जोशी, ध्रुव पांडे, विक्रम बहादुर और ज्ञानेंद्र गिरी क़े रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 370, 371, 342 और देह व्यापार के तहत केस दर्ज किया है।
- Advertisement -