- Advertisement -
Passengers :लखनऊ। 300 हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर अल्पसंख्यक व हज मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्य मंत्री मोहसिन रजा एवं मंत्री बलदेव औलख ने झड़ी दिखाकर हज यात्रियों की बस को हज हाउस से रवाना किया। मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि सीएम योगी आदित्य नाथ ने हज यात्रियों का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि यहां से जाने वाले हाजी उस पवित्र स्थान पर जा कर देश की खुशहाली की दुआ करें। इस बार हज यात्रियों के लिए पहले के मुकाबले बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं।
उन्होंने बताया कि पहली बार हज हाउस को एयरकंडीशन किया गया है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से सऊदी एयरलाइन्स से हज यात्री रवाना हुए। इस बार यूपी से 29 हज़ार 441 यात्री हज पर रहे हैं। इसमें लखनऊ के 1000 हज यात्री शामिल हैं। मोहसिन रजा ने कहा कि हज के लिए काम करने वाली संस्थाओं को भी सरकार सम्मानित करेगी। इस दौरान मंत्री बलदेव औलख ने कहा कि मैं सभी यात्रियों के लिए दुआ करता हूं कि उनकी यात्रा सफल हो। इस दौरान मंत्री लक्ष्मी नारायण ने हज यात्रा के लिए मुबारकबाद दी।
- Advertisement -