-
Advertisement
Lockdown के बीच हरियाणा से कालाअंब के एक उद्योग में पहुंच गए 32 मजदूर
नाहन। वैश्विक महामारी के बीच लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) में बिना अनुमति के बाहरी राज्यों से प्रवेश पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके कालाअंब (Kala Amb) के एक उद्योग में हरियाणा से पहुंचे 32 मजदूर पाए गए हैं। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा गठित टास्क फोर्स कालाअंब के इंसीडेंट कंमाडर तहसीलदार नाहन नारायण सिंह चौहान की शिकायत पर उद्योग प्रबंधन के खिलाफ थाना कालाअंब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम ने Districts से पूछा कैसे करें आवाजाही की प्लानिंग, सैलून खोलें या नहीं-और भी बहुत कुछ
जानकारी के अनुसार तहसीलदार नारायण सिंह चौहान ने कालाअंब में दर्ज शिकायत (Complaint) में बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के मध्यनजर कालाअंब क्षेत्र में एक टास्क फोर्स का गठन इसके नेतृत्व में किया हुआ हैं। टास्क फोर्स ने इनके नेतृत्व में एमएस ओजोन सेकुटेक प्राइवेट लिमिटेड खैरी का संयुक्त निरीक्षण किया। इस फैक्ट्री को जिला प्रशासन ने चार मई को कार्य करनी की अनुमति दी थी। अनुमति के मुताबिक फैक्ट्री प्रबन्धक ने प्रशासन को 27 मजदूरों के साथ कार्य करने की सूचना दी हुई थी। फैक्ट्री के निरीक्षण के समय फैक्ट्री में कुल 59 मजदूर कार्य करते हुए पाए गए। इसमें 32 मजदूर हरियाणा राज्य से सीमा पार कर के सुबह के समय कार्य करने के लिए फैक्ट्री में आना पाए गए। इस पर पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण शुरू कर दिया है। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

