-
Advertisement
32 Miles | Traffic Jam | Road Condition |
Last Updated on November 14, 2022 by Neha Raina
जिला कांगड़ा में देर रात हुई वर्षा के कारण पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील के पास फोरलेन कार्य के चलते राजमार्ग पर भारी फिसलन हो गई, जिससे सुबह-सवेरे एक कार फिसल कर पलट गई। गनीमत ये रही की कर सवार को कोई चोट नहीं आई। वहीं इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का लंबा जाम लग गया। मार्ग पर भारी कीचड़ के कारण वाहन बिल्कुल ही रेंग रेंग कर चल रहे हैं, एवं एक किलोमीटर का सफर तय करने में वाहनों को एक से डेढ़ घंटे लग रहा है। 32 मील के दोनों ओर 2 .2 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। प्रतिदिन जाने वाले यात्री,स्कूली बच्चे, शिक्षक, कर्मचारी जाम में बुरी तरह फंस गए। आमूमन जब भी थोड़ी बहुत बारिश होती है तो यहां जाम लग ही जाता है।