-
Advertisement
Corona Breaking: ITBP के 23 और एक आर्मी जवान सहित आज 32 Positive, आंकड़ा 1,000 पार
Last Updated on July 2, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज 23 आईटीबीपी (ITBP) जवानों और एक आर्मी जवान सहित सहित 32 कोरोना( Corona) के नए मामले सामने आए हैं। इस मामलों के साथ हिमाचल ( Himachal) में आंकड़ा एक हजार भी पार हो गया है।आज 12 लोग ठीक हुए हैं। आज किन्नौर से 17, शिमला से 6, हमीरपुर से तीन, कांगड़ा से दो, सिरमौर, बिलासपुर, लाहुल स्पीति और मंडी से एक-एक मामला सामने आया है। इसके अलावा हमीरपुर से पांच, सोलन के तीन,ऊना के दो और कांगड़ा-शिमला में एक एक ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1011 पहुंच गया है। अभी 359 एक्टिव केस( Acitve Case)हैं। अब तक 633 लोग ठीक हुए हैं और आठ की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज 2049 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 914 नेगेटिव रहे हैं। अभी 1132 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 3 ही पाॅजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
किन्नौर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 30 हुई
किन्नौर के आईटीबीपी जंगी बटालियन से कोरोना के 17 मामले आए हैं। यह सभी लोग जम्मू( Jammu) से आए बताए जा रहे हैं। अब किन्नौर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 30 हो चुकी है। इन में एक्टिव केस की संख्या 27 है, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 3 है। चीफ मेडिकल ऑफिसर किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आईटीबीपी जंगी बटालियन के यह सभी जवान आईटीबीपी के अपनी वाहन से जंगी पहुंचे थे। सभी लोग क्वारंटाइन में थे। उन्होंने बताया कि इस घटना को देखते हुए आईटीबीपी बटालियन जंगी को सील कर दिया गया है, ताकि कम्युनिटी स्प्रेड ना हो सके। उधर जिला शिमला के ज्यूरी रामपुर में भी आईटीबीपी के 6 जवान संक्रमित पाए गए हैं।
कांगड़ा जिला में किर्गिज़स्तान से लौटी युवती निकली पॉजिटिव
कांगड़ा जिला में ठाकुरद्वारा की 65 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। यह बुजुर्ग महिला पॉजिटिव के संपर्क वाली है। वहीं, देहरा के सनोट की 22 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव पाई गई है। युवती 24 जून को किर्गिज़स्तान से लौटी है। इन्हें कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा सेराथाना की 58 वर्षीय महिला ठीक हुई है। महिला कोविड केयर सेंटर डाढ़ में थी। महिला को घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेगी। दो नए मामले आने और एक के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। जिला सिरमौर में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। विकास खंड नाहन के तहत आने वाली बर्मा पापड़ी पंचायत के कंडईवाला में सेना का एक जवान कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) निकला है।
हमीरपुर में तीन मामले, पांच लोग हुए ठीक
हमीरपुर में बनी बड़सर की 48 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। महिला दिल्ली से लौटी है और मेहरे में संस्थागत क्वारंटाइन में थी। कोट का 78 वर्षीय बुजुर्ग भी संक्रमित पाया गया है। यह होम क्वारंटाइन में थे और पहले से पॉजिटिव मरीज के संपर्क वाले हैं। भरनाग हमीरपुर का 59 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह लुधियाणा से लौटे थे और होम क्वारंटाइन में थे। इसमें अलावा दुधार का 55 वर्षीय व्यक्ति, टीका मुंगल की 38 वर्षीय महिला, खनौली का 43 वर्षीय व्यक्ति, धनगोटा का 52 वर्षीय व्यक्ति और खगल का 48 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुआ है। जनजातीय लाहुल-स्पीति में 22 वर्षीय झारखंड का युवक पॉजिटिव पाया गया है। 16 जून को दिल्ली से केलांग पहुंचा था, केलांग में यह प्राइवेट कंपनी विज इंजीनियर में काम करता है। इसका सैंपल 30 जून लिया गया था। बीते दिन सैंपल पेंडिंग रह गया था जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई गई है। मंडी जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल में एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है।
ब्यूहं गांव का 31 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। युवक दो जून को दुबई से लौटा है।