- Advertisement -
मंडी। घर जा रहे युवक पैर फिसलने से खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा जिला मंडी (Mandi) के सरकाघाट उपमंडल की देवब्राडता पंचायत मुख्यालय में पेश आया। मृतक युवक की पहचान 32 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र विद्यासागर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार अपने घर जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में चलती बार उसका पैर फिसल गया और वह करीब 20 फ़ीट की ऊंचाई से गिर गया। उसको गिरता हुआ देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया और लोगों को इकट्ठा किया। उन्होंने युवक को सड़क पर पंहुचाया और नागरिक अस्पताल ले गए। लेकिन, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी चन्द्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
- Advertisement -