-
Advertisement
#Corona Breaking: हिमाचल में आज भी रिकॉर्ड मामले, तीन ने तोड़ा दम-एक्टिव केस 2700 पार
शिमला। कोरोना (#Corona) को लेकर आज का दिन भी अच्छा नहीं रहा है। एक तरफ जहां आज हिमाचल में 327 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, तीन कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। इसमें शिमला में दो और ऊना में एक ने दम तोड़ा है। मृत्यु का कुल आंकड़ा 64 पहुंच गया है। इसमें सोलन में 15, कांगड़ा में 11, शिमला में 10, मंडी में 8, ऊना (Una) में 6, चंबा (Chamba) व हमीरपुर में पांच-पांच व सिरमौर में चार ने दम तोड़ा है। वहीं, सिरमौर के दो कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु भी प्रदेश के बाहर हुई है। हिमाचल में आज सोलन से 99, मंडी से 66, कांगड़ा से 65, शिमला से 35, ऊना से 21, सिरमौर से 13, किन्नौर से 12, बिलासपुर से 9, कुल्लू से चार व चंबा से तीन मामले आए हैं। प्रदेश में आज 80 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें ऊना में 21, शिमला में 20, हमीरपुर (Hamirpur) में 18, कांगड़ा में 11, चंबा में सात, किन्नौर में दो और बिलासपुर में एक कोरोना पॉजिटिव रिकवर हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 8474 पहुंच गया है। एक्टिव केस (Active Case) 2731 हो गए हैं। अब तक 5660 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में आज 2798 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 1359 नेगेटिव रहे हैं। 1375 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 64 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। वहीं, पिछले कल के 122 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora निकली कोरोना पॉजिटिव, अब ये होंगी “इंडियाज बेस्ट डांसर” की जज
ऊना में मृत्यु के बाद पॉजिटिव निकली महिला, आज 21 मामले
ऊना जिला में कोरोना के 21 मामले आए हैं। ऊना से मंगलवार को भेजे सैंपल में से तीन पेंडिंग सैंपल में एक पॉजिटिव, जबकि 02 नेगेटिव आए हैं। इसमें ऊना उपमंडल के मलाहत का 33 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। वहीं बुधवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 249 सैंपल में 20 पॉजिटिव, 228 नेगेटिव जबकि एक सैंपल रिजेक्ट हुआ है। वहीं 29 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल्स भेजे गए थे, जिसमें से एक पॉजिटिव, 28 नेगेटिव हैं। हरोली उपमंडल के सिंगा की 34 वर्षीय मृतक महिला का सैंपल लिया गया था, जोकि पॉजिटिव पाया गया है। अंब थाना प्रभारी की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। थाना प्रभारी पहले पॉजिटिव थे जो आज की ही रिपोर्ट में नेगेटिव हुए हैं। उपमंडल ऊना के लोअर देहलां का मेघालय से 38 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह संस्थागत क्वारंटाइन में है। ऊना उपमंडल के लोअर कोटला कलां का 65 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 50 वर्षीय पत्नी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुईं हैं। ऊना उपमंडल के लोअर देहलां की 33 वर्षीय महिला संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा का 45 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। ऊना उपमंडल के मलाहत का 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा का ही 37 वर्षीय युवक भी संक्रमित के संपर्क से पॉजिटिव हुआ है ग्राम पंचायत गगरेट से 68 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 58 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव हुई है। इन दोनों में फ्लू के लक्षण थे। उपमंडल गगरेट के मावा कोहलां का लेह से लौटा 37 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। हरोली उपमंडल के कुठार बीत की 24 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। इसमें फ्लू के लक्षण थे। उपमंडल बंगाणा के लाठियानी हेरू के 37 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय पुरुष और 15 साल का किशोर संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। वहीं उपमंडल बंगाणा के ही लाठियानी का यूपी से लौटा 21 वर्षीय युवक भी संक्रमित हुआ है। अंब उपमंडल के प्रताप नगर की 43 वर्षीय महिला भी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। इसका सैंपल क्षेत्रीय अस्पताल में हुआ था। ऊना शहर के वार्ड 9 का 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है । वहीं ऊना शहर के वार्ड 3 की 20 वर्षीय युवती भी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है।
कांगड़ा में ये मामले आए सामने
कांगड़ा (Kangra) जिला में 13 मामले सामने आए हैं। इसमें घनेटा पालमपुर का 55 वर्षीय व्यक्ति, सुलह पालमपुर की 58 वर्षीय महिला, धर्मशाला का 17 वर्षीय लड़का, घनेटा पालमपुर का 22 वर्षीय युवक, पक्का टियाला कंडवाल का 33 वर्षीय व्यक्ति, घनेटा पालमपुर का 24 वर्षीय युवक, घनेटा पालमपुर की 23 वर्षीय महिला और 8 साल की बच्ची, अमतरार पालमपुर की 25 वर्षीय महिला, गदियारा पंचरुखी का 44 वर्षीय व्यक्ति, मेन बाजार कांगड़ा का 50 वर्षीय व्यक्ति, योल कैंट (Yol Cantt) का 34 वर्षीय व्यक्ति व 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं। कांगड़ा में 24 नए मामले आए हैं। जवाली की 83 व 63 वर्षीय महिला, 66 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। तंगरोटी योल का 55 वर्षीय व्यक्ति, टांडा का 27 वर्षीय युवक, मेन बाजार कांगड़ा का 38 वर्षीय व्यक्ति, बरोट बनाल फतेहपुर का 27 वर्षीय युवक, 64 वर्षीय व्यक्ति, भसोली फतेहपुर का 26 वर्षीय युवक, पाल्ली जखारा फतेहपुर का 57 वर्षीय व्यक्ति, लोअर बठरा डाडासीबा की 33 वर्षीय महिला, अप्पर भलवाल चनौर का 34 वर्षीय युवक, रामनगर चनौर का 31 वर्षीय युवक, डभ कांगड़ा का 22 वर्षीय युवक, बड़ियारा कांगड़ा की 27 वर्षीय व 90 वर्षीय महिला, जमानाबाद कांगड़ा की 28 वर्षीय महिला, थाना बड़ग्रां बड़ोह का 52 वर्षीय व्यक्ति, सुक्कड़ कांगड़ा का 31 वर्षीय युवक, दौलतपुर कांगड़ा का 29 वर्षीय युवक, रौंखर नगरोटा बगवां का 43 वर्षीय व्यक्ति, सोहारा कांगड़ा की 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाए गए हैं।