-
Advertisement
Himachal में आज अब तक #Corona के 338 मामले और 405 ठीक-11 की मृत्यु
Last Updated on November 24, 2020 by
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज अब तक कोरोना (Corona) के 338 मामले आए हैं। शिमला में 181, कांगड़ा में 70, चंबा में 32, किन्नौर में 24, मंडी में 20, सिरमौर में 6, सोलन में चार व हमीरपुर (Hamirpur) में एक मामला आया है। वहीं, 405 लोग कोरोना से जंग जीते हैं। शिमला में 195, मंडी में 147, ऊना में 29, सोलन में 12, बिलासपुर में 9, हमीरपुर में 6, सिरमौर में 5 व चंबा में दो ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज अब तक 11 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। कांगड़ा में चार, हमीरपुर व शिमला में तीन-तीन और कुल्लू में एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 35119 पहुंच गया है। 6599 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 27923 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 561 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: #Himachal में Corona Death Rate बढ़ा, रिकवरी दर 79 फीसदी पर अटकी- #एक्टिव केस 6511
हिमाचल में 2705 सैंपल में से 360 नेगेटिव
हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 2705 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 360 ही नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 2325 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 20 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: #HPBose: बोर्ड के दो कर्मी Corona पॉजिटिव, परीक्षा केंद्रों में तैनात स्टाफ का भी होगा टेस्ट
कांगड़ा (Kangra) जिला में पालमपुर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति को कल मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह तीन बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। खनियारा धर्मशाला के 54 वर्षीय व्यक्ति की भी मृत्यु हुई है। व्यक्ति को नेरचौक मंडी में 21 नवंबर को दाखिल किया गया था। आज सुबह साढ़े नौ बजे के करीब व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। नूरपुर के 74 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। व्यक्ति को 22 नवंबर को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती करवाया गया था। 23 नवंबर को व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। कांगड़ा तहसील के एक गांव के 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी दम तोड़ा है। व्यक्ति को 21 नवंबर को टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब तीन बजे व्यक्ति की मृत्यु हो गई। चलौर तहसील इंदौरा के 42 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई है। व्यक्ति को 18 नवंबर को टांडा में भर्ती करवाया गया था। व्यक्ति पठानकोट में पॉजिटिव आया था। पिछले कल व्यक्ति ने अंतिम सांस ली।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page