-
Advertisement
दारुल उलूम देवबंद बना Corona का नया गढ़: अब तक 47 में हुई संक्रमण की पुष्टि
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित देवबंद क्षेत्र से कोरोना संक्रमण मामलों की पुष्टि होने के प्रशासन सकते में है। जिले में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। तजा अपडेट के मुताबिक केवल देवबंद (Deoband) क्षेत्र में 24 घंटे में 37 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक देवबंद में कुल 47 मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। वहीं जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 86 मामले सामने आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Corona in India – कोरोना पॉजिटिव मामलों संख्या 17,265 पहुंची, 543 ने गंवाई जान
हॉस्टल में रहते हैं हजारों छात्र
बता दें कि सबसे पहले देवबंद के हॉस्टल में रहने वाले जौनपुर के जिस छात्र में कोरोना वायरस (Coronavirus) की पुष्टि हुई थी उसका एक साथी दारुल उलूम देवबंद के हॉस्टल में उसका रूम पार्टनर था। वह भी कोरोना जांच में पॉजिटिव (Positive) पाया गया है। जिसके बाद जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही है। क्योंकि देवबंद के दारुल उलूम में अभी भी लगभग दो हज़ार से लेकर ढाई हजार छात्र रुके हुए हैं। वहीं दारूल उलूम वक्फ में भी दो हजार छात्र बताए जा रहे हैं जो अभी भी हॉस्टल में रुके हैं। ऐसे में छात्रों की संख्या और संक्रमण फैलने की संभावना के चलते यह समझा जा रहा है कि देवबंद कोरोना वायरस के नए हॉटस्पॉट के रूप में उभर सकता है। वहीं पिछले 24 घंटे में जिले जितने भी मरीज मिले हैं उनमें दो को छोड़कर सभी मरीज देवबंद से हैं।
जमात से सैकड़ों लोगों का ग्रुप बनाकर देवबंद आए थे लोग
इस मसले पर स्थानीय प्रशासन की तरफ से बताया गया कि कोरोना कि बढ़ती संख्या के लिए कहीं ना कहीं तब्लीगी जमात (Tablighi Jamaat) के वह लोग शामिल हैं जो दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज से होते हुए देवबंद आए थे। जानकारी के मुताबिक तबलीगी जमात के डेढ़ सौ से दो सौ लोग अलग-अलग ग्रुप में शामिल होकर दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से देवबंद में जमात के लिए आए थे। इनमें से इंडोनेशिया के अलावा मुंबई, दिल्ली और गुजरात से ग्रुप आए थे, और देवबंद की अलग-अलग मस्जिदों में आकर यहां रुके थे। जिनमें से 47 मरीज पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 12 विदेशी हैं शेष लोग अलग-अलग प्रदेशों से हैं।
