-
Advertisement

Himachal Congress को 66 दिनों में मिले 36 Block President, जोड़ तोड़ के बाद क्या नया निकला पढ़े
Last Updated on January 25, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल में भंग पडी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के पहले चरण के तहत 36 ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आज इसकी जानकारी पत्रकार सम्मेलन में देते हुए बताया कि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अप्रूवल के बाद पहले चरण में 36 ब्लाॅक अध्यक्षों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। बाकी के ब्लॉक अध्यक्ष जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। याद रहे कि 20 नवंबर को राठौर को छोडकर तमाम प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। उसके बाद नेताओं की टांग फंसाई के चलते अभी तक 66 दिनों में 36 ब्लॉक अध्यक्ष ही बन पाए हैं।
इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
जिला कांगड़ा- नगरोटा बगवां- मान सिंह चौधरी, कांगड़ा -सुरेश चंद वालिया, शाहपुर -सुरजीत सिंह राणा, ज्वालामुखी- कैप्टन दीपक चौहान, पालमपुर -त्रिलोक चंद व नूरपुर -सुशील डढवाल।
जिला चंबाः चुराह एससी -अश्वनी कुमार ठाकुर, भरमौर -भजन सिंह ठाकुर, पांगी भरमौर -ज्ञान सिंह ठाकुर, चंबा- करतार सिंह ठाकुर, डलहौजी -राजकुमार ठाकुर, भटियात -राम सिंह चंबियाल।
जिला लाहुल स्पीतिः काजा- शेरिंग, केलांग -शमशेर सिंह।
जिला कुल्लूः मनाली- हरि चंद शर्मा,
जिला मंडीः द्रंग -बावन देव ठाकुर, बल्ह- कुलदीप ठाकुर।
जिला हमीरपुरः सुजानपुर- ज्योति प्रकाश बरोग, नादौन -कैप्टन पृथी चंद।
जिला ऊनाः चिंतपूर्णी- बलवान सिंह, गगरेट -सुरेंद्र कंवर, हरोली- विनोद कुमार, ऊना- रविंद्र सहोरी, कुठलैहड़- विवेक शर्मा।
जिला सोलनः अर्की- रूप सिंह ठाकुर, नालागढ़- हुसन चंद ठाकुर, सोलन -संजीव ठाकुर।
जिला सिरमौरः श्री रेणुकाजी- तपेंद्र चौहान, शिलाई -सीता राम शर्मा।
जिला शिमलाः कसुम्पटी -राम कृष्ण शांडिल, शिमला- ग्रामीण गोपाल शर्मा, रामपुर- साहिब सिंह मेहता, रोहडू -करतार सिंह कुल्हा।
जिला किन्नौरः कल्पा- प्रीतम नेगी, निचार -वीर सिंह नेगी, पुह- प्रेम कुमार नेगी।