-
Advertisement
4 बच्चों समेत आठ मलबे में दबे-भूस्खलन की चपेट में आया मकान
Last Updated on August 20, 2022 by sintu kumar
मंडी जिला के नाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत काशन के गांव झड़ोंन में शुक्रवार रात पहाड़ी धंसने से एक मकान के ढह जाने से मकान में सोए 4 बच्चों समेत 8 लोगों की दबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सुबह 3 बजे से शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन 2 बजे तक चला 11 घण्टे बाद मलबे में दबे शवों को बरामद किया गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। डीसी अरिंदम चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की सभी शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज कर दिया है।