- Advertisement -
शिमला। रामपुर उपमंडल के तहत भालु के पित्ते की तस्करी कर रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे-5 पर रामपुर पुलिस देर रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान गयौरा नामक स्थान पर पुलिस को तीन व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली, तो इनके पास से तीन भालुओं के पित्त मिले। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि एक ग्राम पित्ते की कीमत हजारों में है।
गिरफ्तार किए लोगों की पहचान रामपुर निवासी केवल राम और राजवीर तथा नेपाल निवासी काली बहादुर और कृष्ण ख़तरी के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
- Advertisement -