-
Advertisement
Una में दो माह की मासूम और उसकी मां सहित चार कोरोना पॉजिटिव
Last Updated on July 19, 2020 by
ऊना। जिला ऊना (Una) में भी कोरोना (Corona) पॉजिटिव मामलों का आना जारी है। जिला में दो माह की मासूम और उसकी मां सहित आज चार नए मामले आए हैं। बता दें कि जिला से भेजे गए नए 298 सैंपल में से 4 नए पॉजिटिव पाए गए हैं।
इन्हीं में से 5 फॉलोअप सैंपल में से 4 पॉजिटिव, जबकि 1 नेगेटिव पाया गया है। हरोली के बाथू की 28 वर्षीय महिला और उसकी 2 माह की बेटी संक्रमित पाई गई है। यह महिला महाराष्ट्र के पुणे से लौटी थी और होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में थी।
ये भी पढ़ें: सोलन के बाद अब सिरमौर में 26 नए मामले, कांगड़ा में पांच; कुल आंकड़ा 1500 पार
बाथू की 28 वर्षीय महिला के परिवार की 27 साल की युवती भी पॉजिटिव पाई गई है। इसे संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया है। बिहार से लौटा 26 वर्षीय प्रवासी युवक भी संक्रमित आया है। इसे संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में रखा गया है। हिमाचल में आज अब तक 61 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें सिरमौर जिला में 27, सोलन (Solan) में 25, कांगड़ा (Kangra) में पांच और ऊना में 4 मामले आए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1518 पहुंच गया है।