- Advertisement -
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर जामली के पास दोपहर के समय Car के 400 फीट गहरी खाई में गिरने से चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। ये सभी लोग इनमें दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा था। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद पंजाब से बिलासपुर की तरफ आ रही हरियाणा नंबर ( एचआर-02-जेड-7899) कार Car जामली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही कार खाई में गिरी तो उसकी जोरदार आवाज आई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया। मौके पर 108 नेशनल एंबुलेंस को भी बुलाया गया परंतु परंतु कोई भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जाने वाले लोगों की मदद से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान नैतिम (सात ) कुलविंद्र सिंह (29), अमित कुलकर्णी (35) और दीप्ति (33) साल के रूप में हुई है। ये सभी हरियाणा (यमुनानगर)के रहने वाले है जो Car में सवार हो कर मनाली जा रहे थे। उधर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक हादसे का मुख्य कारणों का पता नहीं लग पाया है। परंतु पुलिस का कहना है कि अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरने से यह हादसा हुआ है।
- Advertisement -