-
Advertisement
बल्ह में अवैध खनन पर शिकंजा, 4 Tractor, 19 टिप्पर का चालान-3 लाख जुर्माना वसूला
Last Updated on April 30, 2020 by Vishal Rana
सुंदरनगर। बल्ह घाटी में अवैध रूप से खनन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस (Police) ने 4 ट्रैक्टर,19 टिप्पर और 4 एलएंडटी मशीनों के चालान काटे हैं। 3 लाख रुपए जुर्माना भी वसूला है। थाना प्रभारी बल्ह राजेश ठाकुर ने कहा कि गुरुवार को बल्ह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर (Tractor),19 टिप्पर और 4 एलएंडटी मशीनों के चालान किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचली लड़के के गाने ने Rishi Kapoor को अंतिम क्षणों में किया भावुक; देखें वायरल वीडियो
उन्होंने कहा कि इस पर उल्लंघनकर्ताओं से पुलिस द्वारा 3 लाख रुपए जुर्माना भी वसूला गया है। राजेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस द्वारा 2 माइनिंग एक्ट के अंतर्गत मामले भी दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कुल 29 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।