- Advertisement -
नई दिल्ली। जापान के ओसाका में आयोजित G -20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) में शामिल होने गए ब्राज़ील के राष्ट्रपति (Brazilian president) जैर बोल्सोनारो के काफिले से 39 किलो कोकीन (39 kilos of cocaine) बरामद किया गया है। बता दें की G-20 के लिए रवाना हुए बोल्सोनारो के काफिले में एक वायु सेना के अधिकारी के पास से कोकीन बरामद हुआ है। बताया गया कि जापान के लिए रवाना हुए विमान को रास्ते में रोका गया। जिसके बाद कोकीन बरामद होने पर वायु सेना के अधिकारी को स्पेन के सेविले में ही गिरफ्तार कर लिया गया।
यह गिरफ्तारी एक स्टॉपओवर के दौरान हुई जिसके बारे में एक गार्डिया सिविल प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारी के हैंडबैग से कोकीन बरामद किया गया है। जिसका वजन 39 किलो है। फिलहाल, ड्रग्स तस्करी के शक में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अभी सेविले हेडक्वॉर्टर में हमारी कस्टडी में हैं। उन्हें जज के सामने पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 38 वर्षीय अधिकारी की पहचान सर्जेन्ट सिल्वा रोड्रिग्स के तौर पर की है। बता दें की अधिकारी एक सैन्य दस्ते से भरे प्लेन में था जिसने बोल्सोनारो की यात्रा से ठीक पहले उड़ान भरी थी। इस दस्ते को राष्ट्रपति की टोक्यो में समिट की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गयी थी। इस घटना की पुष्टि करते हुए बोल्सोनारो ने कहा की देश के रक्षा मंत्री इस बारे में जानकारी दे दी है और स्पेन के अधिकारियों के साथ सहयोग करने को कहा है।
- Advertisement -