-
Advertisement
Palampur में फंसे 400 कश्मीरी मजदूरों की हुई घर वापसी, 14 बसों में रवाना
Last Updated on April 28, 2020 by Vishal Rana
पालमपुर। रमजान के माह में पालमपुर (Palampur) में फंसे जम्मू-कश्मीर के 400 मजदूरों को राहत मिल गई है। ये मजदूर घर लौटेंगे। आज पालमपुर से 14 बसें मजदूरों को लखनपुर बॉर्डर तक छोड़ने के लिए रवाना हुई हैं। ये बसें मजदूरों को बॉर्डर पर छोड़ने के बाद वापस आ जाएंगी। लखनपुर बॉर्डर से मजदूरों को घर भेजने का प्रबंध संबंधित प्रशासन करेगा। एसडीएम पालमपुर (SDM Palampur) धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि पालमपुर में जेएंडके के करीब 400 लोग फंसे हुए थे। इन्हें 14 बसों से लखनपुर बॉर्डर तक भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा
बसों में फूड किट, पानी, सैनिटाइजर और मास्क (Mask) आदि व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि यह लोग काफी वक्त से यहां फंसे हुए थे। अभी रमजान का महीने भी चला हुआ है। इनके रोजे चले हुए हैं। यह लोग घर जाना चाहते थे। इसी के चलते प्रशासन ने इनके जाने की व्यवस्था की है। इन्हें लखनपुर तक छोड़ा जाएगा। इसके बाद इन्हें अपने अपने घरों में भेजने का प्रबंध संबंधित प्रशासन करेगा।