-
Advertisement
गजब ! भिखारिन के खाते में जमा थे 42 लाख रुपए, पांच मकानों की भी निकली मालकिन
Last Updated on November 2, 2020 by
व्हीलचेयर पर रह कर लोगों से मांगती थी भीखफुटपाथ पर या मंदिर के बाहर लोगों से खाना या पैसा मांगते हुए भिखारी तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन कभी करोड़पति भिखारी के बारे में सुना है। इजिप्ट में एक भिखारिन (Beggar)के बैंक अकाउंट में एक करोड़ 42 लाख रुपए जमा होने का मामला सामने आया है साथ ही उसके नाम पर पांच मकानों का भी पता चला है। इन करोड़पति भिखारिन की उम्र 57 साल है। ये खबर सुनकर आपको हैरानी तो जरूर हो रही होगी लेकिन ये सच्चाई है। बैंक में करीब डेढ़ करोड़ रुपए रखने वाली यह महिला भिखारिन इजिप्ट (Egypt) की है। पुलिस ने भिखारिन कोगिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ये भिखारिन व्हीलचेयर पर रहा करती थी और खुद को ऐसे दिखाती थी जैसे उसका पैर कट गया हो। वह इजिप्ट के कई राज्यों में घूम-घूमकर भीख मांगा करती थी।भीख मांगने के वक्त महिला व्हीलचेयर (Wheelchair) पर होती थी, लेकिन बाकी समय वह अपने पैरों पर चलती थी। बताया जाता है कि जब एक व्यक्ति ने महिला को अपने पैरों से चलतेदेखा तो मामले का खुलासा हुआ। महिला का नाम नफीसा बताया जा रहा है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि महिला को कोई भी बीमारी नहीं है। जांच के दौरान ही भिखारी के दोबैंक अकाउंट (Bank account) में एक करोड़ 42 लाख रुपए जमा होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…