- Advertisement -
नई दिल्ली। बारिश से जहां देश के कई राज्यों में भारी नुकसान हुआ है, वहीं पड़ोसी राज्य नेपाल (Nepal) में बाढ़ व भूस्खलन से मरने वालों की संख्या अब तक 43 पहुंच गई है। इसके अलावा 24 लोग लापता भी बताए जा रहे है और 20 घायल है। नेपाल में कई नदियों के तटबंधों को नुकसान पहुंचा है, जिससे उनके किनारे रहने वालों लोगों के सामने संकट की स्थिति बन गई है।
बाढ़ और भूस्खलन (Flood and landslide) के कारण नेपाल के सभी मुख्य राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। अधिकांश इलाके पानी में डूबे हुए हैं। उधर बचाव के कार्य जोरों पर है, टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की खोजबीन में लगी हुई है। जाहिर है कि नेपाल में पिछले कुठ दिनों से भारी बारिश (Heavy rain) होने के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई। अधिकांश इलाकों में भूस्खलन हुआ है। यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। अभी तक लगभग 6,000 लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, उनके घरों में पानी भर गया है।
- Advertisement -