- Advertisement -
पणजी। गोवा में पणजी की सदा उप जेल से 45 कैदियों ने मंगलवार रात भागने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इन कैदियों ने किसी छोटी सी बात को लेकर जेल अधिकारियों पर हमला कर दिया । घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है, जब कैदियों ने जेलर व ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले के बाद कैदियों ने जेल से भागने की भी कोशिश की। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिसकर्मी सदा उप जेल पहुंच गए। DSP लॉरेंस डिसूजा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, हमले में जेलर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
- Advertisement -