- Advertisement -
शिमला। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में केंद्र की 45 सुरक्षा कंपनियां (Security companies) 9 मई को हिमाचल (Himachal) पहुंचेगी। हिमाचल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र से 45 कंपनियां मांगी हैं, जो सेंट्रल आम्र्ड पुलिस फोर्सिस होंगी। इसके लिए केंद्र ने मंजूरी भी दे दी है। सभी सुरक्षा कंपनियां नौ मई को हिमाचल के विभिन्न पोलिंग बूथ पर पहुंचेगी। चुनाव (Election) के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए हिमाचल पुलिस (Himachal Police) ने पहले ही रोडमैप तैयार कर दिया है।
इसके अलावा हिमाचल पुलिस ने प्रदेश सरकार ने 14 सौ गृह रक्षकों (Home Guard) की भी सेवाएं मांगी हैं। जो हरियाणा और उत्तराखंड से सात-सात सौ आएंगे। प्रदेश में पुलिस बलों की कम संख्या एवं लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election) के दौरान सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए हरियाणा से सात सौ और उत्तराखंड से भी सात सौ होमगार्ड चुनाव के दौरान ड्यूटी देंगे। इस बार चुनाव में सेंट्रल फोर्स, गृह रक्षक और प्रदेश पुलिस की 30 कंपनियां मुस्तैद रहेंगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये सभी कंपनियां मतदान से दस दिन पहले यानी नौ मई को सभी पोलिंग बूथ (Polling Booth) पर ड्यूटी देंगे। बताया गया कि हिमाचल पुलिस के पास वर्तमान में 17 हजार के करीब कर्मचारी हैं, जिनकी ड्यूटी पहले ही सुनिश्चित की गई है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्याम भगत नेगी ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्र से 45 सुरक्षा कंपनियां सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। ये सभी कंपनियां नौ मई तक हिमाचल के विभिन्न पोलिंग बूथ पर सेवाएं देंगी। मतदान के दौरान शांतिपूर्वक तरीके से निपटने के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर दिया है। इसके अलावा हरियाणा और उत्तराखंड राज्य से सात-सात सौ होमगार्ड के जवान भी मुस्तैद रहेंगे।
- Advertisement -