-
Advertisement
हिमाचल में आज 498 लोग संक्रमित, एक की गई जान; 3148 एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के मामलों में आज कुछ हद तक कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को 498 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं आज एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। सिरमौर जिला में 53 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमण के चलते जिंदगी की जंग हार गया। इसके साथ ही आज 156 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक कोरोना के दो लाख 32 हजार 085 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 25 हजार 046 कोरोना पॉजिटिव पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 3865 लोगों की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में मौजूदा समय में 3148 एक्टिव केस पहुंच गए हैं। हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग ने 4599 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: आज फिर कोरोना धमाका, 728 नए मामले, कांगड़ा में दोहरा शतक

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में 164 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से सोलन में 65, सिरमौर में 61, शिमला में 59, ऊना में 32, मंडी में 24, हमीरपुर में 16, चंबा में 13, बिलासपुर में 13, किन्नौर में 13, कुल्लू में 8 कोरेाना के मामले सामने आए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से 107, शिमला (Shimla) से 16, सोलन में 14, बिलासपुर से 4, कुल्लू से 6, हमीरपुर से 2, सिरमौर से 2, ऊना से 2, चंबा से एक, किन्नौर से एक और मंडी से भी एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


